Monday, December 31, 2018


भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा गत दिनों योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गाँवों में हुई अगलगी की घटना से पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस सचिव जगमोहन कुमार, आपदा राहत समिति के सह संयोजक लालबाबु प्रसाद, डॉ. देवीलाल यादव, प्रदीप कुमार, जगदेव प्रसाद ने बताया कि रेड क्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए संकल्पित संस्था है। सेवा ही सच्चा धर्म है। सदस्यों ने यह भी बताया कि योगापट्टी अंचल के चौमुखा पंचायत के चौमुखा गाँव के तीन, ओझा बरवा पंचायत के भेडियारी सेहुड़वा गाँव के दो, मंगलपुर पंचायत के चार, कटेया पंचायत के बरवाँ गाँव के तीन, वहीं लौरिया थाना क्षेत्र के एक यानि कुल 13 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रुप में बर्त्तन सेट, कंबल, तिरपाल, बाल्टी, शॉल आदि वितरित किया गया। मौके पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, मनमोहन यादव, कल्याण कुमार, बरिस्टर यादव, कमल यादव, रामाशीष यादव, लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...