Wednesday, January 16, 2019

कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन ।


तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही मिला भूमिहिनो को भूमि,

बगहा :- बुधवार को बगहा अनुमण्डल  के समीक्ष  भूमिहीनों ने की धरना प्रदर्शन ,भीतहा के शेखपट्टी गांव में लगभग दो दर्जन व्यक्ति का घर गंडक नदी में विलीन हो गया । बताया जा रहा है। कि इन कटाव पोडितों भूमि देने का  पूर्व अनुमण्डल पदाधिकारी महोदय ने, अंचल अधिकारी महोदय जी को आदेश दिए थे , एक साल गुजर गए लेकिन अभी तक हमे (भूमिहीनों) को भूमि नही मिला ।
 कटाव पीड़ितो ने बांध पर छोटी छोटी फूस का घर बना कर एक साल से गुजर बस्तर कर रहे है। लेकिन सिंचाई विभाग के अशिकारी बांध की पटरी पर से हटवा रहे है।
भूमि हिनो की संख्या लगभग दो दर्जन है,जिसमे ,जलवा खातून,शाहनाज खातून, सरफुन नेशा, जैतून नेशा,अजमेरी खातून,मुन्नी देवी, प्रभावती देवी, शाकुन्तली देवी, चंद्रिका राम,पहाड़ी राम आदि उपस्थित रहे,इनलोगो के साथ मौजूद 
अल्ताफ हुसैन 
लोक सभा प्रभारी बाल्मीकिनगर (बसपा)
सरस संगम चंदन कुमार



Monday, December 31, 2018

सेविकाओं ने कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का किया पुतला दहन किया

चकिया  अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को क्षेत्र की सभी सेविकाओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय के समक्ष समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन किया । इस दौरान सेविकाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष नारायणी कुमारी ने किया । सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नारायणी कुमारी ने कहा कि पिछले पांच दिसंबर से सभी सेविकाएं अपने जायज मांगो के समर्थन में आंदोलन पर है लेकिन सरकार की कुंभकर्णी नींद खुल ही नही रही है । उन्‍होंने कहा कि जबतक हमारी मांगे सरकार पूरी नही करती है तबतक हमारी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि हम सभी सेविकाएं निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं केंद्र संचालन के अलावा अन्य कार्यों को भी हमसे कराया जाता है । बावजूद हम सभी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । इस बार के आंदोलन में सेविकाएं बिना मांगो की पूर्ति किये पीछे नही हटेगी । मौके पर उपस्थित नारायणी कुमारी ,विद्या देवी ,बेबी तबस्सुम ,तनूजा सिन्हा ,पुष्पा रानी, सोभा कुमारी ,संगीता कुमारी, सहजादी खातून , अनुपमा पाण्डेय, रम्भा देबी के साथ अनेकों सेविका सहायिका उपस्थित थी ।
रुपक श्रीवास्तव । मोतीहारी । 
जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो  सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर पूर्वी चंपारण जन अधिकार पार्टी द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल समाहरणालय स्थित कचहरी चौक पर जिला अध्यक्ष मुख्तार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बिहार को अकाल प्रभावित राज्य घोषित किया जाए कृषक को धान में हो रहे घोटाले की सीबीआई से जांच कराई जाए गुंजन खेमका जैसे व्यवसायियों की हत्या को सीबीआई जांच कराई जाए बढ़ते अपराध पर रोक लगाई जाए चंपारण के सभी बंद चीनी मिल को शीघ्र चालू कराई जाए । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवा परिषद के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा महिला जिला अध्यक्ष अनीता तिवारी अ० प० के जिला अध्यक्ष टुंडा खान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष असहाद आलम व्यवसायिक अध्यक्ष एजाज अहमद युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह जिला महासचिव कृष्णा गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा छात्र जिला उपाध्यक्ष अकाश कुमार सिंह केसरिया प्रखंड अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार छात्र नेता कन्हैया गुप्ता अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष सुमन पासवान युवा अध्यक्ष केसरिया धीरेंद्र कुमार भोला कुमार मोहम्मद असद धीरज कुमार लकी कुमार अखिलेश मिश्रा फूल कुमारी देवी संजय यादव सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे । 
रुपक श्रीवास्तव । मोतीहारी ।
रक्सौल के एक आवासीय होटल मे युवा राजद का बैठक सैफुल आज़म प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद रक्सौल के अध्यक्षता मे किया गया । जिसमे सर्वप्रथम संगठन विस्तार किया गया जिसमे उमेश कुमार को प्रखण्ड प्रधान महासचिव, उमाशंकर कुमार को प्रखण्ड मीडिया प्रभारी, सनोज कुमार प्रखण्ड सचिव, कमलेश कुमार प्रखण्ड महासचिव मनोनीत किया गया । साल 2018 मे पार्टी के कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। साथ ही सैकड़ो लोगो ने युवा राजद तथा छात्र राजद की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म एंव पार्टी नेताओं को 2018 के दौरान पार्टी मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मंजू साह, फखरुद्दीन आलम, संजय यादव, नुरुल हसन, मुकुल आनन्द, म0कमरुद्दीन, नगर अध्यक्ष राज शर्मा, चन्देश्वर सिंह, आदित्य शेखर, अरविंद कुमार,आदित्य श्रीवास्तव, अंकित कुमार,जितेंद्र कुमार, यासीन अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक से गायब रहने पर बीडीओ के खिलाफ राजनितिक दलो मे आक्रोश


योगापटटी - राजनितिक दल के प्रखंड अध्यक्षो को बैठक मे बुलाकर बैठक से गायब रहने पर बीडीओ संजीव कुमार को महंगा पडा । शनिवार को बुलाए गए राजनितिक दल के प्रखंड अध्यक्षो ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरोध मे अपनी अपनी भड़ास निकालते हुए विरोध प्रदर्शन कर बैठक का बहिष्कार कर दिया । और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियो से करने की बात कही । कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी व राजद के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर के बी जेड हवारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्षो की बैठक बीडीओ संजीव कुमार ने शनिवार को दिन के दो बजे बुलाई गई थी । सभी दल के प्रखंड अध्यक्ष समय पर उपस्थित होकर बीडीओ की बैठक की इंतजार करने लगे । घंटो बीत जाने के बाद भी बीडीओ संजीव कुमार प्रखंड कार्यालय नही पहुचे । इसको लेकर सभी दल के कार्यकर्ताओ मे आक्रोश व्याप्त हो गया । सभी लोग प्रखंड कार्यालय के समक्ष बीडीओ के अफसरशाही व मनमानीपूर्ण रवैये के खिलाफ अपनी अवाज बुलंद करते हुए अफसरशाही मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया । सीपीआईएम के अंचल सचिव एकबाल पाण्डेय व लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि बीडीओ संजीव कुमार जब से पदभार ग्रहण किये है तब से आज तक राजनीतिक दल की कोई बैठक नही किए है । अपनी अफसरशाही व मनमानीपूर्ण रवैये से जनता को दौड़ाने का काम कर रहे है । लोहिया स्वच्छता अभियान को पूर्ण करने के लिए केवल कागजी घोडा दौड़कर प्रखंड के दस पंचायतो को खुले मे शौच से मुक्त घोषित कर दिया है । लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी प्रखंड की सडके व कई गांव इससे अछूता पडा है । शौचालय निर्माण कार्य लक्ष्य से काफी पीछे है । शौचालय निर्माण मे मिलने वाली अनुदान मे व्यापक रूप से रिश्वतखोरी का खेल हो रहा है । जनता अनुदान के लिए रोज रोज प्रखंड व जीविका कार्यालय का चक्कर लगा रही है । शिकायत के बाद भी इसमे कोई सुधार नही हो रहा है की बात बताई ।

पंचायत वार्ड सचिव का चुनाव सम्पन्न,सुबोध बने वार्ड सचिव


मझौलिया/सरिसवा संवाददाता। रविवार के दिन बैठनिया भानाचक पंचायत  के वार्ड नम्बर 9 के वार्ड सचिव का चुनाव संपन्न हुआ।यह चुनाव वार्ड सदस्य चंपा देवी के देख रेख में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरती टोला गुरचूड़वा के परिसर में संपन्न हुयी।इस चुनाव में चार प्रत्यासी खड़े थे जिसमें बटुक चौबे को 125 मत प्राप्त हुये।सुबोध कुमार को 126 मत प्राप्त हुये।इस प्रकार सुबोध वार्ड नम्बर 9 के सचिव पद पर निर्वाचित हुये। बताते चले कि इस वार्ड के सचिव का चुनाव नही हुआ था। जिससे  कार्य बाधित था।अब चुनाव सम्पन्न हुआ।बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय से वार्ड में कार्य हो सकेगा।सुबोध के वार्ड सचिव बनने पर इस पंचायत के नागरिकों में हर्ष है।

किसानो का कर्ज माफ नही होगा तो नोटा दबा चुनाव का करेगे बहिष्कार


भारतीय किसान संघ के बैठक मे प्रस्ताव पारित ।रिश्वतखोरी के विरुद्ध चलेगा आन्दोलन ।फोटो नौतन ।केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नही किया तो किसान एकजुट होकर आगामी लोक सभा चुनाव मे नोटा दबा कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।रविवार को डीएसपी विधालय श्यामपुर कोतराहा मे भारतीय किसान संघ के बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर विकल ने कहा ।बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ बैठा ने किया । बैरिया और नौतन प्रखंड के किसानो को संबोधित करते हुए श्री विकल ने कहा कि जिला प्रशासन के उदासीनता के चलते विभिन्न योजनायोजनाओ मे भ्रष्टाचार फैला हुआ है ।किसानो की हालत बदहाल बनता जा रहा है ।पुरे इलाके मे किसानो को संगठित करने का अभियान चलाया जा रहा है ।ताकि अगले चुनाव मे सासंद और विधायक का बहिष्कार किया जा सके ।किसान कर्ज के बोझ से उबर नही रहा है ।अगर सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नही किया तो चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रहेगा ।संघ के सचिव लालबाबू यादव ने कहा कि अंचल और प्रखंड कार्यालय मे बिना रिश्वत दिये शौचालय का भुगतान नही होता है ।गन्ना किसानो की समस्या जस की तस बनी हुई है ।चीनी मील किसानो को समय से चलान नही दे रहा है ।साथ ही भुगतान मे विलम्ब होता है ।मौके पर राजेन्द्र चौबे ।भाकपा नेता शिव जी राय।जादोलाल साह ।उमेश साह ।ॠपिदेव राय ।नगीना भगत ।सुदामा यादव ।पूर्व पार्षद ईदमहममद आलम ।माया देवी ।बादामी ।दुखिया देवी ।मंजू देवी ।रामावती देवी ।लगनी देवी ।आदि मौजूद रहे ।

कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...