योगापटटी - राजनितिक दल के प्रखंड अध्यक्षो को बैठक मे बुलाकर बैठक से गायब रहने पर बीडीओ संजीव कुमार को महंगा पडा । शनिवार को बुलाए गए राजनितिक दल के प्रखंड अध्यक्षो ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरोध मे अपनी अपनी भड़ास निकालते हुए विरोध प्रदर्शन कर बैठक का बहिष्कार कर दिया । और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियो से करने की बात कही । कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी व राजद के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर के बी जेड हवारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्षो की बैठक बीडीओ संजीव कुमार ने शनिवार को दिन के दो बजे बुलाई गई थी । सभी दल के प्रखंड अध्यक्ष समय पर उपस्थित होकर बीडीओ की बैठक की इंतजार करने लगे । घंटो बीत जाने के बाद भी बीडीओ संजीव कुमार प्रखंड कार्यालय नही पहुचे । इसको लेकर सभी दल के कार्यकर्ताओ मे आक्रोश व्याप्त हो गया । सभी लोग प्रखंड कार्यालय के समक्ष बीडीओ के अफसरशाही व मनमानीपूर्ण रवैये के खिलाफ अपनी अवाज बुलंद करते हुए अफसरशाही मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया । सीपीआईएम के अंचल सचिव एकबाल पाण्डेय व लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि बीडीओ संजीव कुमार जब से पदभार ग्रहण किये है तब से आज तक राजनीतिक दल की कोई बैठक नही किए है । अपनी अफसरशाही व मनमानीपूर्ण रवैये से जनता को दौड़ाने का काम कर रहे है । लोहिया स्वच्छता अभियान को पूर्ण करने के लिए केवल कागजी घोडा दौड़कर प्रखंड के दस पंचायतो को खुले मे शौच से मुक्त घोषित कर दिया है । लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी प्रखंड की सडके व कई गांव इससे अछूता पडा है । शौचालय निर्माण कार्य लक्ष्य से काफी पीछे है । शौचालय निर्माण मे मिलने वाली अनुदान मे व्यापक रूप से रिश्वतखोरी का खेल हो रहा है । जनता अनुदान के लिए रोज रोज प्रखंड व जीविका कार्यालय का चक्कर लगा रही है । शिकायत के बाद भी इसमे कोई सुधार नही हो रहा है की बात बताई ।
Monday, December 31, 2018
बैठक से गायब रहने पर बीडीओ के खिलाफ राजनितिक दलो मे आक्रोश

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...

No comments:
Post a Comment