Monday, December 31, 2018

पंचायत वार्ड सचिव का चुनाव सम्पन्न,सुबोध बने वार्ड सचिव


मझौलिया/सरिसवा संवाददाता। रविवार के दिन बैठनिया भानाचक पंचायत  के वार्ड नम्बर 9 के वार्ड सचिव का चुनाव संपन्न हुआ।यह चुनाव वार्ड सदस्य चंपा देवी के देख रेख में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरती टोला गुरचूड़वा के परिसर में संपन्न हुयी।इस चुनाव में चार प्रत्यासी खड़े थे जिसमें बटुक चौबे को 125 मत प्राप्त हुये।सुबोध कुमार को 126 मत प्राप्त हुये।इस प्रकार सुबोध वार्ड नम्बर 9 के सचिव पद पर निर्वाचित हुये। बताते चले कि इस वार्ड के सचिव का चुनाव नही हुआ था। जिससे  कार्य बाधित था।अब चुनाव सम्पन्न हुआ।बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय से वार्ड में कार्य हो सकेगा।सुबोध के वार्ड सचिव बनने पर इस पंचायत के नागरिकों में हर्ष है।

No comments:

Post a Comment

कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...