Monday, December 31, 2018

आजादी बचाओ जन अधिकार रैली 5 फरवरी 2019 को बेतिया मे करेगी भाकपा माले

मोदी शासन में लोकतंत्र पर हमला और चम्पारण में मची भूमि लूट व  गन्ना लूट के खिलाफ भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ,
 * 6 जनवरी को फर्जी ओडीएफ के खिलाफ प्रखंड कार्यालयों के समक्ष गरीब करेंगे प्रदर्शन
 * 8- 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 9 जनवरी के बिहार बंद की तैयारी की योजना बनी।
* नव वर्ष में मोदी शासन के अंधकारमय दौर से भारत की जनता की मुक्ति की कामना भाकपा माले ने की।
 * नववर्ष आगमन  के पूर्व गन्ना के मूल्य निर्धारण और भुगतान की लड़ाई में किसानों की जीत के लिए माले ने दी बधाई।
 भाकपा माले प चम्पारण जिला कमेटी की बैठक नरकटियागंज पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई 30- 31 दिसंबर की दो दिवसीय बैठक में भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नववर्ष के आगमन पूर्व पश्चिमी चंपारण के गन्ना किसानों की गन्ना मूल्य निर्धारण और भुगतान की लड़ाई में जीत के लिए किसानों को बधाई देते हुए नववर्ष में मोदी शासन के अंधकारमय दौर से भारत की जनता की मुक्ति की कामना की नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय पर दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के मोदी शासन में लोकतंत्र संविधान और जनता के जीवन जीविका संबंधित तमाम अधिकारों पर हो रहे हमले और पश्चिमी चंपारण में लाखों एकड गरीबों के हक की हो रही भूमि लूट और किसानों के  गन्ना लूट के खिलाफ भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ आजादी बचाओ जन अधिकार रैली 5 फरवरी को बेतिया में करने का निर्णय लिया गया, रैली के मुख्य वक्ता भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य होंगे, बैठक में फर्जी तरीके से पंचायतों- प्रखंडों व जिले को बिहार में ओडीएफ घोषित करने की भाजपा- जदयू सरकार की नीति को आनन-फानन में सरकारी कोष को लूटने की नीति बताया, इसमें भाकपा माले नेताओं ने कहा कि सरकार फर्जी ओडीएफ घोषित करना बंद करें और समय सीमा कम से कम 6 माह बढ़ाकर बचे सभी घरों में शौचालय बनाने और सभी बने शौचालयों का भुगतान करने इसमें हो रही रिश्वतखोरी बंद करने और जगह-जगह गरीबों दलितों- महिलाओं को अपमानित करने की कार्रवाई बंद करने की मांग किया, बैठक में मैं ओडीएफ संबंधित उपयुक्त मांगों को लेकर 6 जनवरी को जिले के सभी प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले प्रदर्शन करने की घोषणा की, माले बैठक में विगत एक माह से चली आ रही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल को उनकी जायज मांगों को मानकर न खत्म करने की सरकार की नीति की  बरसना की  भर्त्सना की गई और आगामी 8- 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी, स्कीम वर्करों के जायज मांगों के पक्ष में मजबूती से आंदोलन में उतरने का फैसला लिया गया, बैठक में बिहार में बढ़ते अपराध, गरीबों की भूमि से बेदखलीअभियान, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, दलितों-महिलाओ पर बढ़ते जुल्म के खिलाफ वाम पार्टियों द्वारा बिहार बंद की सफल करने का फैसला लिया गया, बैठक में  खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मुख्तार मियां, किसान नेता लालजी यादव निर्माण मजदूर नेता जवाहर प्रसाद,एपव के ललिता देवी, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सुनील यादव सहीत अन्य नेताओं ने भी भाग लिया ।

No comments:

Post a Comment

कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...