Monday, December 31, 2018

गोली लगी शिक्षक के मौत पर संघ ने जताया शोक

नौतन । ए सं कुछ दिन पहले चनपटिया के शिक्षक शंकर साह पर  चलायी गयी गोली के कारण पटना मे इलाज के दौरान घायल शिक्षक की मौत सोमवार को   हो जाने से शिक्षक संघ ने शोक जताते हुए अपराधियो की गिरफ्तारी का मांग किया है ।विहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी महासचिव नागेन्द्र नाथ शर्मा ने इसकी सुचना दूरभाष पर देते हुए बताया कि शिक्षक पर गोली चलाने वाला मुख्य अपराधी अभी भी पुलिस पकड से बाहर है।उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग किया है ।वही  घायल शिक्षक के मौत की खबर पर संघ के अनुमंडल सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने आपातकालीन  बैठक  कर  शोक जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी  कि मांग जिला प्रशासन से किया है ।बैठक की अध्यक्षता सुरेश बैठा ने किया । बैठक मे सचिव ने  कड़े लहजे मे कहा कि अगर प्रशासन अपराधी को जल्द गिरफ्तार नही करती है तो संघ उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।मौके पर शिक्षक संजय कुमार,राकेश रमण,राजकिशोर प्रसाद,सच्चिदानंद बैठा,सुनील पासवान,रंजित कुमार,प्रकाश यादव,तौकिर अहमद,नगीना प्रसाद,आदि शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...