मझौलिया संवाददाता।खुले में शौच से मुक्ति को लेकर मझौलिया प्रखंड सोमबार के दिन ओडीएफ घोषित किया गया इसको लेकर कार्यक्रम की सुरूवात संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर के किया गया यह कार्यक्रम प्रखंड परिसर में एस डी एम सदर विद्यानंद पासवान जिला समन्वयक ए के पाण्डेय,बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, मझौलिया के थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ,ए एस आई पंकज सिंह, जिला समन्वयक अकलेश्वर प्रसाद ,प्रमुख सुनैना देवी,उप प्रमुख नंद किशोर यादव, जिला आपदा प्रबंधक मनीष ,ने
किया तत पश्चात उपस्थित जन प्रतिनिधियो को एस डी एम पासवान ने खुले में शौच से मुक्ति को लेकर बधाई दी उन्होंने कहा कि अब दहेज प्रथा और बाल विवाह पर कार्य करना है । शौचालय को तो पुर्ण हुआ लेकिन जिस तरह शौचालय बनाने में एक विचार धारा समाज के अंदर चली उसी तरह बाल विवाह व दहेज की कुरीतियों को समाज से निकलना है । उन्होंने ने महात्मा गांधी के सोचे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे स्वक्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे खुले में शौच से मुक्ति हो रही है जिसमें प्रखंड कर्मियों के साथ सभी पंचायत सचिव साथ जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य समेत ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य विनय शाही ,पार्षद पति दीपू कुमार बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान सभी मुखिया को शाल व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ गुप्ता ने कहा की गांधी का सपना और धीरे-धीरे सफल होता दिखाई दे रहा है आम जनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है । जिससे सिर्फ समाज ही नहीं देश का भी विकास संभव है एवं अनावश्यक बीमारियों में लगने वाली पैसों का इस्तेमाल दूसरे कामों में किया जाएगा. यह देश का विकास नहीं तो और क्या है अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम के संचालक के आर पी उपेंद्र शुक्ला ने किया बताते चले कि मझौलिया प्रखंड 29 पंचायतो व 38 पंचायत समिति सदस्य का एव 4 जिला पार्षद का क्षेत्र है ।
No comments:
Post a Comment