चकिया अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को क्षेत्र की सभी सेविकाओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय के समक्ष समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन किया । इस दौरान सेविकाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष नारायणी कुमारी ने किया । सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नारायणी कुमारी ने कहा कि पिछले पांच दिसंबर से सभी सेविकाएं अपने जायज मांगो के समर्थन में आंदोलन पर है लेकिन सरकार की कुंभकर्णी नींद खुल ही नही रही है । उन्होंने कहा कि जबतक हमारी मांगे सरकार पूरी नही करती है तबतक हमारी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि हम सभी सेविकाएं निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं केंद्र संचालन के अलावा अन्य कार्यों को भी हमसे कराया जाता है । बावजूद हम सभी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । इस बार के आंदोलन में सेविकाएं बिना मांगो की पूर्ति किये पीछे नही हटेगी । मौके पर उपस्थित नारायणी कुमारी ,विद्या देवी ,बेबी तबस्सुम ,तनूजा सिन्हा ,पुष्पा रानी, सोभा कुमारी ,संगीता कुमारी, सहजादी खातून , अनुपमा पाण्डेय, रम्भा देबी के साथ अनेकों सेविका सहायिका उपस्थित थी ।
Monday, December 31, 2018
रुपक श्रीवास्तव । मोतीहारी ।
जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर पूर्वी चंपारण जन अधिकार पार्टी द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल समाहरणालय स्थित कचहरी चौक पर जिला अध्यक्ष मुख्तार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बिहार को अकाल प्रभावित राज्य घोषित किया जाए कृषक को धान में हो रहे घोटाले की सीबीआई से जांच कराई जाए गुंजन खेमका जैसे व्यवसायियों की हत्या को सीबीआई जांच कराई जाए बढ़ते अपराध पर रोक लगाई जाए चंपारण के सभी बंद चीनी मिल को शीघ्र चालू कराई जाए । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवा परिषद के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा महिला जिला अध्यक्ष अनीता तिवारी अ० प० के जिला अध्यक्ष टुंडा खान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष असहाद आलम व्यवसायिक अध्यक्ष एजाज अहमद युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह जिला महासचिव कृष्णा गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा छात्र जिला उपाध्यक्ष अकाश कुमार सिंह केसरिया प्रखंड अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार छात्र नेता कन्हैया गुप्ता अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष सुमन पासवान युवा अध्यक्ष केसरिया धीरेंद्र कुमार भोला कुमार मोहम्मद असद धीरज कुमार लकी कुमार अखिलेश मिश्रा फूल कुमारी देवी संजय यादव सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

रक्सौल के एक आवासीय होटल मे युवा राजद का बैठक सैफुल आज़म प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद रक्सौल के अध्यक्षता मे किया गया । जिसमे सर्वप्रथम संगठन विस्तार किया गया जिसमे उमेश कुमार को प्रखण्ड प्रधान महासचिव, उमाशंकर कुमार को प्रखण्ड मीडिया प्रभारी, सनोज कुमार प्रखण्ड सचिव, कमलेश कुमार प्रखण्ड महासचिव मनोनीत किया गया । साल 2018 मे पार्टी के कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। साथ ही सैकड़ो लोगो ने युवा राजद तथा छात्र राजद की सदस्यता ली। कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म एंव पार्टी नेताओं को 2018 के दौरान पार्टी मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मंजू साह, फखरुद्दीन आलम, संजय यादव, नुरुल हसन, मुकुल आनन्द, म0कमरुद्दीन, नगर अध्यक्ष राज शर्मा, चन्देश्वर सिंह, आदित्य शेखर, अरविंद कुमार,आदित्य श्रीवास्तव, अंकित कुमार,जितेंद्र कुमार, यासीन अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक से गायब रहने पर बीडीओ के खिलाफ राजनितिक दलो मे आक्रोश
योगापटटी - राजनितिक दल के प्रखंड अध्यक्षो को बैठक मे बुलाकर बैठक से गायब रहने पर बीडीओ संजीव कुमार को महंगा पडा । शनिवार को बुलाए गए राजनितिक दल के प्रखंड अध्यक्षो ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरोध मे अपनी अपनी भड़ास निकालते हुए विरोध प्रदर्शन कर बैठक का बहिष्कार कर दिया । और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियो से करने की बात कही । कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी व राजद के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर के बी जेड हवारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्षो की बैठक बीडीओ संजीव कुमार ने शनिवार को दिन के दो बजे बुलाई गई थी । सभी दल के प्रखंड अध्यक्ष समय पर उपस्थित होकर बीडीओ की बैठक की इंतजार करने लगे । घंटो बीत जाने के बाद भी बीडीओ संजीव कुमार प्रखंड कार्यालय नही पहुचे । इसको लेकर सभी दल के कार्यकर्ताओ मे आक्रोश व्याप्त हो गया । सभी लोग प्रखंड कार्यालय के समक्ष बीडीओ के अफसरशाही व मनमानीपूर्ण रवैये के खिलाफ अपनी अवाज बुलंद करते हुए अफसरशाही मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया । सीपीआईएम के अंचल सचिव एकबाल पाण्डेय व लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि बीडीओ संजीव कुमार जब से पदभार ग्रहण किये है तब से आज तक राजनीतिक दल की कोई बैठक नही किए है । अपनी अफसरशाही व मनमानीपूर्ण रवैये से जनता को दौड़ाने का काम कर रहे है । लोहिया स्वच्छता अभियान को पूर्ण करने के लिए केवल कागजी घोडा दौड़कर प्रखंड के दस पंचायतो को खुले मे शौच से मुक्त घोषित कर दिया है । लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी प्रखंड की सडके व कई गांव इससे अछूता पडा है । शौचालय निर्माण कार्य लक्ष्य से काफी पीछे है । शौचालय निर्माण मे मिलने वाली अनुदान मे व्यापक रूप से रिश्वतखोरी का खेल हो रहा है । जनता अनुदान के लिए रोज रोज प्रखंड व जीविका कार्यालय का चक्कर लगा रही है । शिकायत के बाद भी इसमे कोई सुधार नही हो रहा है की बात बताई ।
पंचायत वार्ड सचिव का चुनाव सम्पन्न,सुबोध बने वार्ड सचिव
मझौलिया/सरिसवा संवाददाता। रविवार के दिन बैठनिया भानाचक पंचायत के वार्ड नम्बर 9 के वार्ड सचिव का चुनाव संपन्न हुआ।यह चुनाव वार्ड सदस्य चंपा देवी के देख रेख में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरती टोला गुरचूड़वा के परिसर में संपन्न हुयी।इस चुनाव में चार प्रत्यासी खड़े थे जिसमें बटुक चौबे को 125 मत प्राप्त हुये।सुबोध कुमार को 126 मत प्राप्त हुये।इस प्रकार सुबोध वार्ड नम्बर 9 के सचिव पद पर निर्वाचित हुये। बताते चले कि इस वार्ड के सचिव का चुनाव नही हुआ था। जिससे कार्य बाधित था।अब चुनाव सम्पन्न हुआ।बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय से वार्ड में कार्य हो सकेगा।सुबोध के वार्ड सचिव बनने पर इस पंचायत के नागरिकों में हर्ष है।
किसानो का कर्ज माफ नही होगा तो नोटा दबा चुनाव का करेगे बहिष्कार
भारतीय किसान संघ के बैठक मे प्रस्ताव पारित ।रिश्वतखोरी के विरुद्ध चलेगा आन्दोलन ।फोटो नौतन ।केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नही किया तो किसान एकजुट होकर आगामी लोक सभा चुनाव मे नोटा दबा कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।रविवार को डीएसपी विधालय श्यामपुर कोतराहा मे भारतीय किसान संघ के बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर विकल ने कहा ।बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ बैठा ने किया । बैरिया और नौतन प्रखंड के किसानो को संबोधित करते हुए श्री विकल ने कहा कि जिला प्रशासन के उदासीनता के चलते विभिन्न योजनायोजनाओ मे भ्रष्टाचार फैला हुआ है ।किसानो की हालत बदहाल बनता जा रहा है ।पुरे इलाके मे किसानो को संगठित करने का अभियान चलाया जा रहा है ।ताकि अगले चुनाव मे सासंद और विधायक का बहिष्कार किया जा सके ।किसान कर्ज के बोझ से उबर नही रहा है ।अगर सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नही किया तो चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रहेगा ।संघ के सचिव लालबाबू यादव ने कहा कि अंचल और प्रखंड कार्यालय मे बिना रिश्वत दिये शौचालय का भुगतान नही होता है ।गन्ना किसानो की समस्या जस की तस बनी हुई है ।चीनी मील किसानो को समय से चलान नही दे रहा है ।साथ ही भुगतान मे विलम्ब होता है ।मौके पर राजेन्द्र चौबे ।भाकपा नेता शिव जी राय।जादोलाल साह ।उमेश साह ।ॠपिदेव राय ।नगीना भगत ।सुदामा यादव ।पूर्व पार्षद ईदमहममद आलम ।माया देवी ।बादामी ।दुखिया देवी ।मंजू देवी ।रामावती देवी ।लगनी देवी ।आदि मौजूद रहे ।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा गत दिनों योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गाँवों में हुई अगलगी की घटना से पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस सचिव जगमोहन कुमार, आपदा राहत समिति के सह संयोजक लालबाबु प्रसाद, डॉ. देवीलाल यादव, प्रदीप कुमार, जगदेव प्रसाद ने बताया कि रेड क्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए संकल्पित संस्था है। सेवा ही सच्चा धर्म है। सदस्यों ने यह भी बताया कि योगापट्टी अंचल के चौमुखा पंचायत के चौमुखा गाँव के तीन, ओझा बरवा पंचायत के भेडियारी सेहुड़वा गाँव के दो, मंगलपुर पंचायत के चार, कटेया पंचायत के बरवाँ गाँव के तीन, वहीं लौरिया थाना क्षेत्र के एक यानि कुल 13 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रुप में बर्त्तन सेट, कंबल, तिरपाल, बाल्टी, शॉल आदि वितरित किया गया। मौके पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, मनमोहन यादव, कल्याण कुमार, बरिस्टर यादव, कमल यादव, रामाशीष यादव, लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थे।
बेतिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा रमना के मैदान से दो लोडेड देसी कट्टा दो बाइक और एक गोली के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है । उक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान निशांत कांत ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के बढ़ा रामना के मैदान में कुछ अज्ञात अपराध कर्मी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं सूचना के आधार पर अभिलंब एक पुलिस टीम के गठन की गई गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बढ़ा रामना के मैदान में छापामारी कर दो देसी लोडेड कटर दो चोरी की बाइक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार लोगों में बजरंगी कुमार विशाल कुमार नीरज कुमार विकी कुमार प्रवीण कुमार लौरिया थाना निवासी गिरफ्तार किया गया है पुलिस छापामारी टीम में सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान सहित लाल किशोर गुप्ता जफरुद्दीन धर्मजीत महत्व अभिमन्यु कुमार एवं तकनीकी शाखा के सिपाही मौजूद रहे
आजादी बचाओ जन अधिकार रैली 5 फरवरी 2019 को बेतिया मे करेगी भाकपा माले
मोदी शासन में लोकतंत्र पर हमला और चम्पारण में मची भूमि लूट व गन्ना लूट के खिलाफ भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ,
* 6 जनवरी को फर्जी ओडीएफ के खिलाफ प्रखंड कार्यालयों के समक्ष गरीब करेंगे प्रदर्शन
* 8- 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 9 जनवरी के बिहार बंद की तैयारी की योजना बनी।
* नव वर्ष में मोदी शासन के अंधकारमय दौर से भारत की जनता की मुक्ति की कामना भाकपा माले ने की।
* नववर्ष आगमन के पूर्व गन्ना के मूल्य निर्धारण और भुगतान की लड़ाई में किसानों की जीत के लिए माले ने दी बधाई।
भाकपा माले प चम्पारण जिला कमेटी की बैठक नरकटियागंज पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई 30- 31 दिसंबर की दो दिवसीय बैठक में भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नववर्ष के आगमन पूर्व पश्चिमी चंपारण के गन्ना किसानों की गन्ना मूल्य निर्धारण और भुगतान की लड़ाई में जीत के लिए किसानों को बधाई देते हुए नववर्ष में मोदी शासन के अंधकारमय दौर से भारत की जनता की मुक्ति की कामना की नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय पर दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के मोदी शासन में लोकतंत्र संविधान और जनता के जीवन जीविका संबंधित तमाम अधिकारों पर हो रहे हमले और पश्चिमी चंपारण में लाखों एकड गरीबों के हक की हो रही भूमि लूट और किसानों के गन्ना लूट के खिलाफ भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ आजादी बचाओ जन अधिकार रैली 5 फरवरी को बेतिया में करने का निर्णय लिया गया, रैली के मुख्य वक्ता भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य होंगे, बैठक में फर्जी तरीके से पंचायतों- प्रखंडों व जिले को बिहार में ओडीएफ घोषित करने की भाजपा- जदयू सरकार की नीति को आनन-फानन में सरकारी कोष को लूटने की नीति बताया, इसमें भाकपा माले नेताओं ने कहा कि सरकार फर्जी ओडीएफ घोषित करना बंद करें और समय सीमा कम से कम 6 माह बढ़ाकर बचे सभी घरों में शौचालय बनाने और सभी बने शौचालयों का भुगतान करने इसमें हो रही रिश्वतखोरी बंद करने और जगह-जगह गरीबों दलितों- महिलाओं को अपमानित करने की कार्रवाई बंद करने की मांग किया, बैठक में मैं ओडीएफ संबंधित उपयुक्त मांगों को लेकर 6 जनवरी को जिले के सभी प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले प्रदर्शन करने की घोषणा की, माले बैठक में विगत एक माह से चली आ रही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल को उनकी जायज मांगों को मानकर न खत्म करने की सरकार की नीति की बरसना की भर्त्सना की गई और आगामी 8- 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी, स्कीम वर्करों के जायज मांगों के पक्ष में मजबूती से आंदोलन में उतरने का फैसला लिया गया, बैठक में बिहार में बढ़ते अपराध, गरीबों की भूमि से बेदखलीअभियान, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, दलितों-महिलाओ पर बढ़ते जुल्म के खिलाफ वाम पार्टियों द्वारा बिहार बंद की सफल करने का फैसला लिया गया, बैठक में खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मुख्तार मियां, किसान नेता लालजी यादव निर्माण मजदूर नेता जवाहर प्रसाद,एपव के ललिता देवी, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सुनील यादव सहीत अन्य नेताओं ने भी भाग लिया ।

गोली लगी शिक्षक के मौत पर संघ ने जताया शोक
नौतन । ए सं कुछ दिन पहले चनपटिया के शिक्षक शंकर साह पर चलायी गयी गोली के कारण पटना मे इलाज के दौरान घायल शिक्षक की मौत सोमवार को हो जाने से शिक्षक संघ ने शोक जताते हुए अपराधियो की गिरफ्तारी का मांग किया है ।विहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी महासचिव नागेन्द्र नाथ शर्मा ने इसकी सुचना दूरभाष पर देते हुए बताया कि शिक्षक पर गोली चलाने वाला मुख्य अपराधी अभी भी पुलिस पकड से बाहर है।उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग किया है ।वही घायल शिक्षक के मौत की खबर पर संघ के अनुमंडल सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने आपातकालीन बैठक कर शोक जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कि मांग जिला प्रशासन से किया है ।बैठक की अध्यक्षता सुरेश बैठा ने किया । बैठक मे सचिव ने कड़े लहजे मे कहा कि अगर प्रशासन अपराधी को जल्द गिरफ्तार नही करती है तो संघ उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।मौके पर शिक्षक संजय कुमार,राकेश रमण,राजकिशोर प्रसाद,सच्चिदानंद बैठा,सुनील पासवान,रंजित कुमार,प्रकाश यादव,तौकिर अहमद,नगीना प्रसाद,आदि शिक्षक मौजूद रहे।
खुले में शौच से मुक्त हुआ जिला का सबसे बड़ा प्रखंड मझौलिया ओ.डी.एफ घोषित
मझौलिया संवाददाता।खुले में शौच से मुक्ति को लेकर मझौलिया प्रखंड सोमबार के दिन ओडीएफ घोषित किया गया इसको लेकर कार्यक्रम की सुरूवात संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर के किया गया यह कार्यक्रम प्रखंड परिसर में एस डी एम सदर विद्यानंद पासवान जिला समन्वयक ए के पाण्डेय,बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, मझौलिया के थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ,ए एस आई पंकज सिंह, जिला समन्वयक अकलेश्वर प्रसाद ,प्रमुख सुनैना देवी,उप प्रमुख नंद किशोर यादव, जिला आपदा प्रबंधक मनीष ,ने
किया तत पश्चात उपस्थित जन प्रतिनिधियो को एस डी एम पासवान ने खुले में शौच से मुक्ति को लेकर बधाई दी उन्होंने कहा कि अब दहेज प्रथा और बाल विवाह पर कार्य करना है । शौचालय को तो पुर्ण हुआ लेकिन जिस तरह शौचालय बनाने में एक विचार धारा समाज के अंदर चली उसी तरह बाल विवाह व दहेज की कुरीतियों को समाज से निकलना है । उन्होंने ने महात्मा गांधी के सोचे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे स्वक्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे खुले में शौच से मुक्ति हो रही है जिसमें प्रखंड कर्मियों के साथ सभी पंचायत सचिव साथ जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य समेत ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य विनय शाही ,पार्षद पति दीपू कुमार बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान सभी मुखिया को शाल व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ गुप्ता ने कहा की गांधी का सपना और धीरे-धीरे सफल होता दिखाई दे रहा है आम जनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है । जिससे सिर्फ समाज ही नहीं देश का भी विकास संभव है एवं अनावश्यक बीमारियों में लगने वाली पैसों का इस्तेमाल दूसरे कामों में किया जाएगा. यह देश का विकास नहीं तो और क्या है अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम के संचालक के आर पी उपेंद्र शुक्ला ने किया बताते चले कि मझौलिया प्रखंड 29 पंचायतो व 38 पंचायत समिति सदस्य का एव 4 जिला पार्षद का क्षेत्र है ।फर्जी पत्रकार के खिलाफ होगी एफआईआर
नई दिल्ली। भारत के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जाली पत्रकारों पर सिकंजा कसने को तैयार है । आज दोपहर को हुई प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों से बात करते हुए, सूचना प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि देश भर में जितने भी प्रेस आई○डी○ लेकर घुम रहे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी । इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आगे श्री राठौर ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि खराब हो रही है, एवं उनके कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है । आगे जानकारी देते हुए श्री राठौर ने कहा कि पूरे देश में कुछ पैसा लेकर जाली प्रेस आई○डी○ बांटने एवं जाली पत्रकार नियुक्ति करने तथा प्रेस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने का धंधा चल रहा है। जिसपर अंकुश लगाना अति आवश्यक है । इस संबंध में सभी राज्यों के प्रेस सूचना मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिया गया है । आगे उन्होंने बताया कि जो अखबार/पत्रिका भारत सरकार के आर○एन○आई○ द्वारा रजिस्टर्ड हो या जो टीवी/रेडियो सूचना प्रसारण मंत्रालय से रजिस्टर्ड हो उसी के द्वारा पत्रकार/संवाददाता की नियुक्ति हो सकती है व केवल उसका सम्पादक ही प्रेस कार्ड जारी कर सकता है । जब न्यूज पोर्टल के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो श्री राठौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान सूचना प्रसारण मंत्रालय में नहीं है एवं कोई भी न्यूज पोर्टल एवं केबल (डीस) टीवी पर चल रहे समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आई○डी○ जारी कर सकता है यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अवैध है एवं उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी सुनिश्चित है। श्री राठौर ने आगे बताया की इन्टरनेट पर न्यूज पोर्टल चलाने पर रोक नहीं है लेकिन इनको सरकारी सहयोग प्राप्त नहीं होगा ।
Subscribe to:
Comments (Atom)
कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन । तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही म...